
उत्तराखंड मौसमः अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना
राजधानी देहरादून में मौसम का रंग पल पल बदलता देखने को मिला। पहले तो सुबह चटक धूप निकली और फिर थोड़ी देर बाद काले घने बादल छा गए। इतना ही नहीं राजधानी के घंटाघर, राजपुर, डालनवाला, जाखन, चकराता रोड, बसंत विहार, इंदिरानगर, कैंट क्षेत्र समेत कई इलाकों में बारिश भी हुई। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तक नहीं हुई। दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत व पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ ही तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।




