ख़बर आई है कि धर्मनगरी हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में महिला का शव मिला है
जिसके बाद से इलाकेने मचा हड़कंप।
वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
बताया जा रहा है कि
नाले में प्लास्टिक के बोरे में बंधा हुआ मिला महिला का शव।
महिला के गले मे कपड़े का फंदा भी लगा हुआ मिला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का माना जा रहा है मामला।
पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जुटाई जा रही है महिला के बारे में जानकारी।
मृतक महिला की अभी तक नहीं हुई है पहचान।