
कभी यदि खाने के पदार्थों में एक-दो चीज के दाम बढ़ते थे तो हैडलाइन बनती थी, महंगाई डायन ने मार डाला और आज तो #महंगाई केवल डायन ही नहीं भूत-प्रेत, राक्षस के रूप में हर घर को तबाह कर रहे हैं। गैस के दाम आसमान पर, पेट्रोल और डीजल की कीमतें सौ के पार, खाने के तेल के दाम ढाई गुना बढ़ गये हैं, दालों के दाम आसमान पर, कोई चीज ऐसी नहीं है जो आम व्यक्ति के उपभोग की हो, जिसके दाम आसमान न चड़ रहे हों और निरंतर बढ़ रहे हैं। मैं, #कांग्रेस व #युवा_कांग्रेस को बहुत बधाई देता हूंँ, उन्होंने आज महंगाई के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन/#विधानसभा_मार्च आयोजित हो रहा है। मैं भावनात्मक रूप से इस मार्च के साथ अपने को संबद्ध करता हूँ।
“जय हिंद”
#




