उत्तराखंड की मंजू का ट्रॉली बैग सहित सुसाइड नोट मिला था त्रिवेणी घाट पर ओर मंजू मिली मायानगरी मुबई में , पुलिस चला रही थी गंगा में सर्च ऑपरेशन ( जिंदा हूँ मै )

 

जिसे ढूंढ रहे थे गंगा घाट पर वो मुम्बई में मिली

mostbet

खबर उत्तराखंड
बता दे कि घनसाली से 12 अगस्त को घर से लापता एक विवाहिता का सामान और सुसाइड नोट त्रिवेणी घाट मैं मिला उसके बाद पुलिस अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसे गंगा मैं तलाश रही थी लेकिन यह विवाहिता मुंबई महाराष्ट्र में मिली
जानकारी अनुसार उसके परिवार वाले उसे लेने के लिए गए हैं
पुलिस के अनुसार 24 साल की मंजू पवार पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुग थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल
से 12 अगस्त की सुबह लगभग 6:00 बजे घर से लापता हुई थी जिसकी गुमशुदगी उसके पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी
फिर पिछले गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली
ओर घाट से ही मंजू का ट्रॉली बैग सहित अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला था।
मंजू का मायका  गली नंबर 2 साईं विहार चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश में है
पुलिस के अनुसार मंजू ने सुसाइड नोट में लिखा था कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसके सास, ससुर और पति ताना देते थे मैं सबको छोड़ कर जा रही हूं ।
फिर पुलिस ने इस मामले में अनहोनी की आशंका देखते हुए गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया व महिला का मोबाइल उसी के बैग के भीतर टूटी हुई हालत में मिला लेकिन उसमें सिम नहीं था बड़ी बात यह थी कि घनसाली से सुबह 6:00 बजे लापता महिला की मोबाइल लोकेशन लगभग 24 घंटे बाद नाव घाट पर पुलिस को मिली थी
फिर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई गुमशुदगी के बाद यानी रात 9:30 बजे यह महिला ट्रॉली बैग सहित फुटेज में नजर आ रही थी
पुलिस के मुताबिक मंजू की तलाश के लिए उसके परिवार वाले भी प्रयासरत थे थाना घनसाली के थानाध्यक्ष  ने बताया कि महिला के घर वालों ने जब अपने स्तर पर जानकारी हासिल की तो उसके मुंबई होने की जानकारी मिली जिसके बाद उसके परिजन यहां से उसे लेने मुंबई चले गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here