मिशन है 60 प्लस : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   जे.पी. नड्डा के उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ,ये है 2 दिन के पूरे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   जे.पी. नड्डा के उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री   अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री   सुबोध उनियाल,   वंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक मदन  कौशिक, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

देहरादून:-
भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पहुचे उत्तराखंड

शहीद सम्मान यात्रा  में  मौजूद है

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

दो दिवसीय होगा भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष का दौरा,

कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

सुबह 11 बजे सहस्त्रधारा हैलीपैड पर पंहुंचेगे भाजपा अध्यक्ष

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान
कुछ देर बाद सेनिक सम्मान यात्रा में शामिल होने देहरादून से चमोली रवाना जाएंगे
आज ही अल्मोड़ा जाएंगे और वहां बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ की जिला इकाइयों की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।
आज शाम को ही वह रुद्रपुर पहुंचकर ऊधमसिंहनगर जिले की कोर गु्रप की बैठक लेंगे

16 नवंबर को रुद्रपुर में पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही टोली बैठक में भाग लेंगे

वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श के साथ ही अब तक के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे
उत्तराखण्ड भाजपा ने चुनाव की दृष्टि से अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की है

साथ ही आगामी कार्यक्रमों का ब्योरा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा जा सकता है

16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष नड्डा रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके बाद उनका पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और फिर टोली बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है।
शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here