उत्तराखंड : पहाड़ में माँ ने अपने जिगर के टुकड़े को खो दिया , घर पर कोहराम है , बहते हुए आसुओ में मासूमो की याद है

दुखद_सूचना ईश्वर करे ऐसा किसी के साथ ना हो

ॐ शांति 😢😢😢😢
विकास खंड कपकोट के लिये हम सभी लोगो के लिए एक दुःखद समाचार कल सुबह लगभग 10 बजे कपकोट के हाईडिल कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के दो सगे भाई मोहित उम्र 10 वर्ष और सुमित उम्र 6 वर्ष पुत्र प्रकाश राम भालुगाड गेधरे में बहाव तेज होने के कारण पैर फिसलने से नदी में बहने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमे मोहित का शव मिल चुका है।
दूसरे शव को ढूढने में प्रसाशन की टीम व sdrf की टीम खोजबीन में लगी है।😢😢😢
भगवान इस आपदा और दुःख की घड़ी में इस परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे और ईश्वर इन को अपने चरणों मे स्थान दे व हम सभी लोग इस परिवार के लिये सवेदना व्यक्त करते है…….!!
ॐ शांति😢😢😢

mostbet

 

बागेश्‍वर जिले के कपकोट में रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे बह गए। एक बच्चे का शव पुलिस ने दी से बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीमें दूसरे बच्‍चे की तलाश में व्‍यापक स्‍तर रेस्‍क्‍यू अभियान चला रही हैं।

कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी किनारे कुछ बच्चे घूम रहे थे। उनका नहाने का मन हुआ और वह नदी में उतर गए और देखते ही देखते दो बच्चे बह गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पहुंच गई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। सरयू नदी को कपकोट से लेकर बागेश्वर तक खंगाला जाने लगा। लेकिन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका।
कल एक बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित दस वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसके साथी छह वर्षीय सुमित पुत्र प्रकाश राम का अभी पता नहीं चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बहने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है। घटना लगभग कल साढ़े 12 बजे की है और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी
सरयू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में चल रहा है रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here