सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से देवभूमि उत्तराखंड में रक्षा मंत्रालय ने लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में लगने वाले डॉप्लर रडार के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत


राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी की मुहिम रंग लाई
है
पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी के प्रयासों से अब डॉप्लर रडार लैंसडौन में ही स्थापित होगा।

रक्षा मंत्रालय से रडार स्थापित करने को लेकर अनापत्ति मिली

आपको बता दे कि
एनओसी के अभाव में डॉप्लर रडार के दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित होने की संभावना जताई जा रही थी।

तब सितंबर 2020 में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूनी को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रक्षा संपदा को एनओसी जारी करने के लिए निर्देश देंगे।

तब से लगतार बलूनी इस मसले पर रक्षा मंत्री से बातचीत कर रहे थे
जिसमें आज सफलता मिल गई

 

 

सितंबर 2020 में पहाड़ पुत्र बलुनी के को जानकारी मिली थी कि लैंसडौन में जिस स्थान पर डॉप्लर रडार को स्थापित होना है वह कैंट बोर्ड की भूमि है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है।

एनओसी के अभाव में उक्त डॉप्लर रडार किसी अन्य प्रदेश को स्थानांतरित किया जा सकता है।
बस तब से बलूनी का प्रयास था कि
रडार यही लगेगा हर हाल में लगेगा
इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस विषय में चर्चा की थी
ओर आखिर कार ब्लूनी की मुहिम आज रंग लाई
पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा लैंसडौन सेना छावनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले डॉप्लर रडार को लेकर अब रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति मिल चुकी है

बता दे कि
उत्तराखंड में प्रस्तावित 3 डॉपलर रडार स्थापित होने हैं
, जिसमें सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर (नैनीताल) पर कार्य जारी है किंतु चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले डॉपलर रडार जिसे लैंसडाउन (पौड़ी) क्षेत्र में स्थापित होना था, लंबे समय से लंबित था।।

*सांसद बलूनी ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डॉप्लर रडार की स्थापना हेतु सबसे प्रभावी लोकेशन सेना छावनी लैंसडाउन चयनित की थी। किंतु सेना के नियमों, प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के कारण डॉप्लर रडार की स्थापना में विलंब आ रहा था।*

*सांसद बलूनी के द्वारा निरंतर रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संवाद जारी था। रक्षा मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी करके बताया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को लीज पर भूमि प्रदान की है, शीघ्र ही उक्त स्थान पर डॉप्लर रडार की स्थापना होने से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल सकेगी।*

*सांसद बलूनी ने इस सहयोग हेतु माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन का विकास मॉडल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।*
वही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रॉवत ने भी कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से देवभूमि उत्तराखंड में रक्षा मंत्रालय ने लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में लगने वाले डॉप्लर रडार के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस सौगात के लिए माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और सांसद Anil Baluni जी का आभार।
मतलब डबल इजन मतलब विकास की रफ्तार
मोदी है तो मुमकिन है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here