उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले लोग देवस्थानम बोर्ड समझ नही पा रहे है, व्यवस्थाओं को बनाने के लिए हमें बोर्ड का गठन करना पड़ा पूरा वीडियो बयान.. सुने

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कही बड़ी बात सुनिए

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साफ तौर पर कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लोग समझ नहीं पा रहे हैं मंत्री के अनुसार मेरा यह आग्रह होगा कि लोग इस बोर्ड को पढ़ें उनके अनुसार हम लोग देवस्थानम बोर्ड का बिल भी छपवा रहे हैं और हमारा यह मानना है कि लोग बिल को पढ़ें और उसका अध्ययन करें

mostbet

उनके अनुसार जो हक हैं जो हक हकूक हैं उनको हमने डिफाइंड किया हुआ है पहली बार उत्तराखंड के अंदर तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर उनके हक हकूक डिफाइंड किया हुआ है और मैं समझता हूं कि उनके अधिकारों को सुरक्षित किया गया है तो निश्चित रूप से लोग इसको जब समझेंगे तो अप्रिशिएट भी करेंगे

उन्होंने हिमाचल का भी उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने सारे मंदिरों को श्राइन बोर्ड में डाला उनके अनुसार इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री मे जो समितियां उसको चला रही थी वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण नहीं कर पा रही थी उनके अनुसार रास्ता भी एक ही है जिसमें सब चीजें चलती हैं वहां पर हर चीज चल रही है घोड़ा गाड़ी भी जा रही है आदमी भी जा रहे हैं

जैसे-जैसे यात्री बढ़ रहे हैं जैसे-जैसे रेल की कनेक्टिविटी बढ़ रही है ऑल वेदर रोड बन रही है जैसे जैसे लोग बढ़ेंगे उनकी सुविधाओं के लिए हमारे पास व्यवस्था नहीं है उनके अनुसार व्यवस्थाओं को बनाने के लिए हमें बोर्ड का गठन करना पड़ा और यह तमाम व्यवस्थाएं करनी पड़ी और बिल पास किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here