
उत्तराखंड : हरीश रावत का दावा भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता उनके संपर्क में ! तो क्या नवम्बर तक होगा फिर दलबदल !
सबसे बड़ी ख़बर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि असंतुष्ट भाजपा नेता हमारे संपर्क में
जी हा एक अखबार के इंटरव्यू के कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया है कि उत्तराखंड में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करके जिस तरह एक बिना तजुर्बे वाले नेता को सिर्फ युवा के नाम पर मुख्यमंत्री बनाया गया, उससे प्रदेश भाजपा में जबर्दस्त असंतोष है। ओर कुछ असंतुष्ट भाजपा नेता हमारे संपर्क में हैं लेकिन उनके बारे में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं करेगी, लेकिन उनकी जिताऊ क्षमता और उनके आने से पार्टी पर क्या असर होगा जैसे मसलों पर विचार करने के बाद फैसला लिया जाएगा।
आपको बता दे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अमरउजाला डॉट कॉम को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के जवाब में कही




