
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा को डॉक्टर सोनिया आनंद रावत की कड़वी बात !
हमारे देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा जी मैं डॉक्टर सोनिया आनंद रावत मैंने आपको पिछले 2 महीने से चार बार फोन किया साथ ही आपके कहने पर दो बार एड्रेस टेक्स्ट मैसेज किया और अपने माता-पिता के घर के पीछे की सारी जमीन जिसको नगर निगम अपनी बताता है मेरे कई बार आपको कहने पर भी आपने वहां पर कोई सफाई नहीं कराई जिसकी वजह से मेरे माता पिता जो बुजुर्ग हैं उनको काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है पीछे से जंगली नेवले साथ ही साथ सांपों का आना जाना मेरे माता-पिता के घर में आम बात हो चुका है और कुछ लोगों द्वारा उसको कूड़ा घर बनाया जा रहा है साथ ही लेकिन दुखद के चार बार फोन करने के बाद और आपके द्वारा जब मुझसे कहा गया कि आप उनका एड्रेस एसएमएस करिए तो आपने फोन उठाना ही बंद कर दिया हार कर मुझे आप को जगाने के लिए इस पोस्ट को डालना पड़ा कोई भी सरकार हो मैं एक आम इंसान हूं और प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही हूं इस बात के लिए मैं किसी से नहीं डरती और अगर इसका विरोध मुझे आपके सामने भी आकर करना पड़ा तो मैं करूंगी आज मुझे एहसास हो रहा है कि जब मेरे कहने पर भी आपने मेरी बात को अनसुना कर दिया तो उस आम इंसान और गरीब इंसान का क्या होता होगा? जो बेचारे सरकारों के चक्कर ही काटते होंगे मैंने आपको यह राय भी दी थी कि आप उसे छोटा बच्चों का पार्क बनाइए ताकि बच्चे वहां पर खेल सके और अगर आप यह काम नहीं करवाएंगे तो इस काम को मेरी संस्था करेगी लेकिन मैंने आपको यह बताना जरूरी समझा इसलिए इस पोस्ट को डाला आपको जिस तरह से प्रदेश की जनता ने एक गद्दी सौंपी अगर आप इसी तरह से आम जनता के कामों को नहीं करेंगे तो दोबारा आपको यह गद्दी नहीं नसीब होने वाली है
बहराल इस पूरे मुद्दे पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा का ब्यान मिलते ही उसे भी छापा जाएगा






