
देहरादून से बड़ी ख़बर
ज्वेलर को मारी गोली
पैसों से भरा बैग लूट ले गए बदमाश
बाइक में सवार थे बदमाश ढूंढने में जुटी पुलिस
देहरादून में नाकाबंदी
मंगलवार रात ज्वेलर से लूट
एक ज्वेलर को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
ज्वेलर के पास से पैसों से भरा बैग लेकर फरार
रात लगभग साढ़े आठ बजे की घटना
कमला पैलेस के पास सानिया ज्वेलर के मालिक
भंडारी बाग निवासी शफीकुल इस्लाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
तभी बाइक पर दो बदमाश आए और बैग छीनने का प्रयास करने लगे।
ज्वेलर ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी। 
, ज्वेलर के पैर में गोली लगी है।
आरोपी भाग निकले।
लोगों का कहना है कि दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।
एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
डोईवाला, विकासनगर समेत सभी पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।





