
सल्ट उपचुनाव में तीसरी बार BJP ने खेला सहानुभूति कार्ड महेश जीना के नाम का हुवा एलान तो कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर जताया विस्वास
उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने दिवंगत विधायक के बड़े भाई महेश जीना को बनाया उम्मीदवार
जी हा बीजेपी ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी है
. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई इस सीट पर उनके बड़े भाई महेश जीना को पार्टी ने कैंडिडेट घोषित किया है. जानकारी अनुसार जीना 30 मार्च को नोमिनेशन फाइल करेंगे सल्ट में महेश जीना को टिकट देकर बीजेपी ने सहानुभुति कार्ड का तीसरी बार दांव खेला इससे पहले बीजेपी विधायक मगन लाल शाह के निधन पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह और मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को चुनाव लड़वा चुकी है.
इन दोनों ही उपचुनाव में बीजेपी को सहानुभूति कार्ड का फायदा मिला और वो जीत दर्ज कराने में सफल रही. लेकिन महेश जीना का मामला थोड़ा अलग है. बता दे कि महेश दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई हैं . क्या वो सहानुभूति जुटाने में कामयाब रह पाएंगे, ये देखना अहम होगा. ये उपचुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे 2022 के विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है. बीजेपी में नवनियुक्त सीएम तीरथ सिंह रावत की परीक्षा भी है. बीजेपी यह उपचुनाव जीती तो तीरथ मजबूत होंगे, सीट गंवाई तो पार्टी से लेकर सरकार के लिए एक बड़ा झटका होगा.
तो वही सल्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में श्रीमती गंगा पंचोली को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है आपको बता दें आज ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी महेश जीना के नाम की घोषणा की थी जिसके बाद कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोलते हुए गंगा पंचोली के नाम को फाइनल कर दिया है और नाम की घोषणा कर दी है आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से गंगा पंचोली ही प्रत्याशी थी जो बेहद कम वोटों से हारी थी वही पूर्व विधायक रंजीत रावत के बेटे विक्रम रावत भी टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने गंगा पंचोली पर ही भरोसा जताया है






