उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हरिद्वार में मुहर लगा रही है

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हरिद्वार में मुहर लगा रही है

इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुच कर हरिद्वार में ताबड़तोड़ बैठक ले रहे है
इससे पहले आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर
पूरे रास्ते भर में उनकर भव्य स्वागत हुआ।
ओर इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे नड्डा यहां पार्टी की चुनावी तैयारीयो का जायजा लें रहे है
वे सिर्फ बैठकों , कार्यक्रमों के दौरान केवल प्रदेश भाजपा संगठन व सरकार की तैयारियों की थाह नही लेंगे, बल्कि विभिन्न स्रोत से हासिल फीडबैक के आधार पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।
ओर मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर भी इस बार सबकी नजर है क्योंकि यही से तय होना है टिकट मिलना या कटना

उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव को केवल छह-सात महीने का ही वक्त शेष है। उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का गठन 21 मार्च 2017 को हुआ था। यानी अगले वर्ष 21 मार्च से पहले पांचवीं विधानसभा अस्तित्व में आ जाएगी। इस लिहाज से देखें तो जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। चुनाव के लिए काफी कम वक्त बचा है तो भाजपा ने अब अपनी पूरी ताकत झोक दी है। पिछले कुछ महीनों के दौरान सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन और संगठन में बदलाव पार्टी की चुनावी रणनीति का ही हिस्सा था।
दरअसल, भाजपा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अब यही प्रदर्शन उत्तराखंड भाजपा के लिए कसौटी बन गया है। यही वजह है कि पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती
भाजपा चुनावी राज्यों में लगातार सर्वे करा रही है। इनके जरिये एकत्र जानकारी के आधार पर मंत्रियों व विधायकों के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। इसमें उनकी उपलब्धियों के साथ ही खामियों का भी जिक्र होगा। चुनाव से पहले खामियों को दूर करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कुछ महीनों बाद पार्टी को मिले फीडबैक के आधार पर मौजूदा विधायकों का भविष्य तय होगा।

उपलब्धियों और चुनावी मुद्दों पर मंथन जारी

विधानसभा चुनाव में केंद्र व राज्य सरकार की किन उपलब्धियों के बूते मैदान में उतरा जाए, इस पर भी बैठकों में मंथन
साथ ही सांसदों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों से चुनाव के लिए प्रभावी रहने वाले मुद्दों पर भी राय ली जाएगी,
ताकि पार्टी इन्हीं के मुताबिक अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सके। सूत्रों का कहना है कि भाजपा चुनाव से पहले के छह-सात महीनों के दौरान मुद्दों को लेकर खास रणनीति तैयार कर रही है, ताकि विपक्ष के हमलों की धार को कुंद किया जा सके।
शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा सुबह 10 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नड्डा पौने 12 बजे हरिद्वार स्थित होटल में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। दोपहर दो बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष साधु-संतों के अभिनंदन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here