ये लो जी देहरादून में दूल्हे के बाद अब दुल्हन समेत 14 बराती भी मिले कोरोना संक्रमित, 6 सेना के जवान भी कोरोना पजिटिव पूरा आज का अपडेट।
जी हा देहरादून जिले में दूल्हे के बाद अब दुल्हन समेत 14 बरातियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सेना के छह जवान भी संक्रमित पाए गए हैं।
बता दे कि पिछ्ले दिनों कांवली रोड निवासी एक दूल्हा संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद अब विवाह में आए लगभग 14 लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन्हें क्लेमेंटाउन स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। वही कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब इन सभी को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जा है। बता दें कि दूल्हा पहले से ही दून अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा सेना के छह जवान कोरोना संक्रमण पाया गया। वहीं, मसूरी में एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर समेत छह लोगों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है।
आज की अगर बात की जाए तो
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 3537
आज अभी तक 120 नये मामले आये सामने
2786 मरीज अब तक ठीक होकर हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
प्रदेश में अभी 674 एक्टिव केस
प्रदेश में अब तक 47 कोरोना पीड़ितों की मौत
देहरादून में 4 कंटेन्मेंट जोन, हरिद्वार में 58 कंटेन्मेंट जोन, टिहरी में 1 कंटेन्मेंट जो , यू एस नगर में 13 कंटेन्मेंट जोन , उत्तरकाशी में 4 कंटेन्मेंट जोन, नैनीताल में 2 कंटेन्मेंट जोन