अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग पर बसोली के समीप एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग पर बसोली के समीप एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उनका वहां उपचार किया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि बस के सड़क पर ही पलटने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

mostbet

शुक्रवार को बस संख्या यूके 04 पीए 0521 हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही थी। अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग पर बसोली ग्रामीण बैंक के पास मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस अचानक सड़क पर पलट गई। बस के सड़क पर पलटने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ताकुला चौकी के एएसआई उमेश चंद्र लोहनी के नेतृत्व में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य आठ यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर ताकुला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि बस में 24 यात्री सवार थे। चालक ने पूछताछ में बस का स्टेरिंग लॉक होने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here