उत्तराखंड : पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली,गोली लगने से मौके पर हुई पुलिसकर्मी की मौत , मचा हड़कंप

ब्रेकिंग हरिद्वार…
हरिद्वार के रोशनाबाद कलेक्ट्रेट भवन स्थित ट्रेजरी में तैनात पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली।
गोली लगने से मौके पर हुई पुलिसकर्मी की मौत।
मृतक कॉन्स्टेबल सुनील फरीदाबाद उत्तर प्रदेश का है निवासी।
सुनील की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर।
एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद।
पुलिसकर्मी की मौत की जाँच में जुटी पुलिस।

जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्द में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था।

mostbet

 

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेजरी गार्ड में दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here