उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए ग्रह मंत्री ने तुरंत NDRF की टीमें और हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री से बात करते हुए आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की थी

उत्तराखंड में लगातार
जल रहे जंगलों को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री से बात करते हुए आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की थी
साथ ही एनडीआरएफ के सहयोग का अनुरोध भी किया

मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कहा कि वनों की आग से ना सिर्फ वन संपदा की हानि हो रही है बल्कि जनहानि और वन्यजीवों को भी नुकसान हो रहा है
इस समय मुख्यमंत्री गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के अधिकारी वन विभाग आपातकालीन बैठक कर रहे है

वही उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में गृह मंत्री अमित शाह ने

सीएम तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली
ओर .आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत NDRF की टीमें और हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं:
गृह मंत्री अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here