
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज नैनीताल के सांसद अजय भट्ट को सलाह देते हुए लिखा है कि
राजनीति में हम प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, हम अलग-अलग पार्टियों मे हो सकते हैं, लेकिन सामाजिक रूप से हम छोटे और बड़े भाई भी हैं। मैं अपने छोटे भाई, नैनीताल के यशस्वी सांसद श्री अजय भट्ट जी को यह सलाह देना चाहता हूं कि वो किसी पत्रकार के खिलाफ मानहानि जैसे मामलों में न उलझें। पत्रकारिता, तथ्यों व सूंघने पर आधारित होती है, जो कुछ सूंघ कर लिख दिया, वो भ्रामक भी हो सकता है, मगर उस पर हम लोगों को खफा नहीं होना चाहिये। मेरा सुझाव है कि, बड़ा दिल दिखा कर अपनी मानहानि की शिकायत को वापस ले लें।
आपको बता दे कि
भाजपा विधायकों के सीएम से असंतुष्ट होने और दिल्ली कूच करने की खबर चलाने वाले पोर्टल के मुकदमा दर्ज कर लिया गया था इस मामले में सांसद अजय भट्ट की ओर से तहरीर दी गई है थी
जिसमें खबर को भ्रामक और छवि को धूमिल करने वाला बताया गया था
सांसद की ओर से इस मामले में ईमेल के जरिये एसटीएफ को तहरीर भेजी गई थी। एसटीएफ ने दो दिन की जांच के बाद मामले को एफआइआर के लिए भेज दिया था जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सांसद का आरोप है कि पोर्टल ने कुछ दिन पहले एक खबर प्रकाशित की, जिसमें कहा गया था कि कुछ विधायक मुख्यमंत्री से असंतुष्ट हैं और वह दिल्ली में पार्टी के आलाकमान से मिलने गए हैं। इस खबर से उनकी छवि को गहरा धक्का लगा है।




