
आज सचिवालय संघ के
दीपक जोशी द्वारा शत्रुघ्न सिंह, अध्यक्ष, वेतन विसंगति समिति से यमुना कालोनी स्थित कार्यालय मे शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी गयी। साथ ही सचिवालय मे निजी सचिव संवर्ग मे काफी समय से लम्बित व पेचिदी डीपीसी को सम्पन्न कराकर पदोन्नति से वंचित संवर्गीय अधिकारियो को पदोन्नित का लाभ दिलाने मे विशेष निर्णायक भूमिका निभाने हेतु भी शत्रुघ्न सिंह का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा बताया गया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान शत्रुघ्न सिंह द्वारा सचिवालय संघ व सभी उपस्थित साथियो का अन्तर्मन से स्वागत किया गया। संघ द्वारा किये गये अनुरोध पर प्रदेश के सभी कार्मिको के हितो से जुडी एम0ए0सी0पी0 की व्यवस्था को समाप्त कर एसीपी की पूर्व व्यवस्था को लागू किये जाने, कार्मिको की वेतन विसंगतियो को दूर किये जाने, वेतन परिलब्धियो मे असमानता का निराकरण कर एकरूपता रखे जाने व अन्य सन्दर्भित महत्वपूर्ण मामलो मे जल्द ही संघ को बैठक हेतु आमंत्रित किये जाने का विश्वास दिलाया गया है। आज शिष्टाचार भेंट मे सचिवालय संघ के महासचिव । विमल जोशी, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र तिवारी एवं वरिष्ठ सदस्य अच्युत प्रसाद बाजपेयी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।





