उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण का असर
आपको बता दे कि उत्तराखंड में रिकवरी की तुलना में कोरोना संक्रमित मामले कई गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में कुल मामले एक्टिव केस के लगभग 58 प्रतिशत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में हैं। तो वही कोरोना संक्रमित मामलों में हरिद्वार प्रदेश में दूसरे और सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है। उत्तराखंड में कोरोना काल के 130 दिन में संक्रमित मामलों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण का असर दिखा है। मैदानी जिले हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल ही नहीं, पर्वतीय जिले अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को हरिद्वार में दो सौ से अधिक संक्रमित मामले मिलने से हरिद्वार जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि सक्रिय मामलों में हरिद्वार पहले स्थान पर है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिला संक्रमित मामलों में तीसरे और सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के कुल 1836 सक्रिय मामलों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में 1064 मामले हैं। जो कुल सक्रिय मामलों का करीब 58 प्रतिशत है।
अल्मोड़ा में एक्टिव केस 224 बागेश्वर में एक्टिव केस 95 चमोली में एक्टिव केस 82 चंपावत में एक्टिव केस 76 देहरादून में एक्टिव केस 1221 हरिद्वार में एक्टिव केस 981 नैनीताल में एक्टिव केस 788 पौड़ी में एक्टिव केस 190 पिथौरागढ़ में एक्टिव केस 85 रुद्रप्रयाग में एक्टिव केस 67 टिहरी में एक्टिव केस 488 यूएस नगर में एक्टिव केस 861 उत्तरकाशी में एक्टिव केस 142