नेताजी ने कहा राहू की महादशा व शनि के प्रभाव के चलते सत्ता से दूर रहा
ज्योतिष गणना के मुताबिक बदलने वाला है वाला है मेरा सियासी वक्त
देहरादून। लोकसभा चुनाव के सियासी घमासान के बीच बयानबाजियों का दौरा शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने दावेदारी जतानी भी शुरू कर दी है साथ ही दिल्ली आलाकमान की चरण बंदना से भी नेता पीछे नहीं हट रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने बयान दिया है कि उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ से जुड़ी पौड़ी या गंगोत्री-यमुनोत्री से जुड़ी टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, ताकि भाजपा फिर गांधी-नेहरू खानदान की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाने की हिम्मत न करे।
वहीं हरिद्वार संसदीय सीट की ऋषिकेश विधानसभा से वह विधायक रहने के साथ इस लोकसभा के प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका पहला दावा टिहरी लोकसभा सीट पर होगा। यदि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से चुनाव नहीं लड़ते तो वह इस सीट पर टिकट के लिए दावा करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से राहू की महादशा व शनि के प्रभाव के चलते वह सत्ता से दूर रहे। मगर अब राहू की महादशा समाप्त होने वाली है राहू जाते-जाते उम्मीद से अधिक दे जाते हैं, इसलिए 2019 में ज्योतिष गणना भी उनके अनुरूप है।