
उतरकाशी से सुनील जी की रिपोर्ट *उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक और तस्कर गिरफ्तार:-*
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण में नशे एवं मादक द्रव्यों के विरूद्ध अभियान जनपद में लगातार जारी है, इसी क्रम में कल दिनांक 23.04.2018 को समय 10.15 बजे के दौरा ने चेकिंग SOG व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महिडांडा रोड़ डंपिंग जोन पुल के पास अभियुक्त राज कुमार पुत्र कोणा शाही निवासी ग्राम सुखेरिया पोस्ट व तहसील- मान्मू, जिला- आंचल करनाली नेपाल, हाल निवासी रावत होटल हनुमान चौक थाना कोतवाली उत्तरकाशी, को 01 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
*1-* उप निरीक्षक रमन बिष्ट
*2-* कानि 373 ना0पु0 नरेंद्र राणा
*3-* कांनि0 182 स0पु0मनीष कुमार।




