
- घोटाला: NH-74 में निलंबित 5 अफसर बहाल, पर जांच रहेगी जारी
आपको बता दे कि शासन ने एनएच 74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में निलंबित किए पांच पीसीएस अधिकारियों को लगभग एक साल के बाद बहाल कर दिया है। ओर ख़बर है कि इनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। वही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को बहाली आदेश जारी कर दिए,ओर ख़बर है कि पदभार देने का आदेश भी अगले सप्ताह जारी हो जायेगे।
जिन्हें बहाल किया गया है उसमें अधिकारियों में डीपी सिंह, तीरथ पाल सिंह, अनिल शुक्ला, नंदन सिंह नगन्याल और भगत सिंह फोनिया शामिल हैं।
आपको याद दिला दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 चौड़ीकरण के काम में सरकार ने साल 2017 कही अनियमितताएं पकड़ी थीं। ओर आरोप था कि अधिकारियों ने कृषि भूमि को अकृषि दिखाने के साथ ही मुआवजा राशि वितरण में भारी घोटाला किया। इसी पूरे मामले में लगभग एक साल से राजस्व परिषद से संबद्ध किए गए इन पांच पीसीएस अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है।
बता दे कि घोटाले के दौरान इन सभी की तैनाती उधमसिंहनगर में थी। पूर्व में घोटाले में नामजद दो पीसीएस अधिकारियों को जांच के बाद कार्रवाई के दायरे से बाहर कर बहाल कर दिया गया है।





