
मसूरी के पास टिहरी जनपद के अलमस क्षेत्र में 2 व्यक्ति की 11000 वोट से तार से झुलस कर मौत हो गई जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जयपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शाम के समय 65 वर्षीय कोनर सिंह पुंडीर सड़क किनारे जा रहे थे कि वह 11000 वाट की तार जो सड़क से कुछ उपर लटक रही थी की चपेट में आग गए और बूरी तरह झुलसने से उनकी मांत हो गई वही 23 वर्षीय गिरीश पुंडीर 65 वर्षिय बुजुर्ग को बचाने के लिये गए तो वह भी करंट से झुलस गए जिससे उनकी भी मौत हो गई । उन्होने बताया कि उक्त घटना से े क्षेत्र में लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जयपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सडक के उपर लडक रही बिजली की तारों को लेकर कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर बिजलरर की तारों को ठीक करने की गुहार लगाई गई परन्तु बेपरवाह अधिकारी सुनने को तैयार नही थे वह आज दर्दनाक हादसा हो गया जिससे दो लोगो की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है वही ग्रामीणो ने दोनो शवो को घटना स्थल पर रख कर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रर्दषन कर रहे है वही मौके पर एसएसपी टिहरी और डीएम टिहरी को बुलाने की मांग कर रहे है उन्होने बताया कि जबतक घटना स्थल पर दोनो उच्च अधिकारी नही पहुच जाते तब तक पर शवों को घटना स्थल पर रखकर प्रर्दशन करते रहेगे।




