सासंद अजय भट्ट मोदी कैबिनेट में हुए शामिल, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ.. जानिए इनका राजनीतिक सफर

दिल्ली से आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कर चुके हैं काम प्रदेश के मंत्री के रूप में भी अजय भट्ट कर चुके हैं कार्य पेशे से वकील हैं अजय भट्ट 2017 का विधानसभा चुनाव पार्टी ने अजय भट्ट के नेतृत्व में ही लड़ा था

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अजय भट्ट का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है क्योंकि उन्होंने सक्रिय रूप से 1996 से राजनीति में कदम रखा था। हालांकि उत्तराखंड राज्य में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तो वही, मोदी कैबिनेट में सांसद अजय भट्ट को जगह मिलने से उनका कद और अधिक बढ़ गया है। हालांकि, अजय भट्ट को कौन से विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी यह फिलहाल अभी तय नहीं किया गया है लेकिन बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

mostbet


हालांकि, उत्तराखंड राज्य से 4 नाम, बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में चल रहे थे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, लोकसभा सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम शामिल है। चर्चा चल रही थी कि इन चारों नामों में से किसी एक व्यक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। जिसके बाद बुधवार को नाम का ऐलान होते ही यह तय हो गया कि उत्तराखंड के नैनीताल -उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट का नाम तय कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here