माँ की हत्या का राज़ बेटी के पास! वो भी नाबालिग बेटी

आपको बता दे कि उत्तराखंड में हरिद्वार के कनखल की आनंद धाम कालोनी में हुए किरण उर्फ नीतू चौहान हत्याकांड के तार जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ रहे हैं। किरण की नाबालिग बेटी ने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं।
आपको बार दे कि हालांकि, अभी पुलिस हत्याकांड से पर्दा उठाने में जल्दबाजी नहीं कर रही है। पर पूरे नेटवर्क में शामिल कई अन्य चेहरों को भी ढूंढा जा रहा है। पेशे से ऑटो चालक प्रेम भारती के घर किराये पर रह रही किरण उर्फ नीतू चौहान का शव कमरे से ही बरामद हुआ था।
ओर बड़े ही वीभत्स ढंग से नीतू की हत्या की गई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में लंबे अर्से से रह रही नीतू खुद को घरेलू नौकरानी का कार्य करना बताती थी।
आपको बता दे कि पीछा करते-करते पंजाब पहुंची हरिद्वार पुलिस ओर राज तलाशे

नीतू के साथ आखिरी बार देखी गई एक युवती के भी गायब होने की बात सामने आने पर पुलिस का माथा ठनका था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला था तब वह युवती अकेली देर रात में जाते हुए दिखाई दे रही थी।
ख़बर है कि पुलिस ने गहनता से पड़ताल की तो उसकी पहचान नीतू की नाबालिग बेटी के रूप में हुई। बेटी का पीछा करते करते रोपड पंजाब पहुंची हरिद्वार पुलिस बेटी को अपने साथ ले आई है। पुलिस पूछताछ में बेटी ने कई राज उगले हैं।

mostbet

हत्याकांड के पीछे की पटकथा जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी है और नीतू पूर्व में एक बार जिस्मफरोशी के धंधे में जेल भी जा चुकी है। फिलहाल पुलिस सीधे सीधे कुछ नहीं बोल रही है। माना जा रहा है कि जल्द हत्याकांड के राज से पर्दा उठ जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा बहराल जो भी निकल कर आये वो कल की बात पर महिला अपराध की बात हो या महिलाओं द्वारा अपराध को बढ़ावा देना वो अलग बात जो समय तय करेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here