उत्तराखंड में चार दिन प्रचार में खलल डालेगा मौसम,इस दिन बारिश बर्फबारी की संभावना


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम दो से पांच फरवरी तक चुनाव प्रचार में खलल डालने जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं।

तीन फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच फरवरी को भी मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। सिंह ने बताया कि, आज देहरादून में सुबह, शाम धुंध छाने की संभावना है। जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here