मोहन भागवत की आज हुई बैठक में छाये रहे यह अहम मुद्द
देहरादून। संघ के सर संचालक मोहन भागवत देहरादून में कल से 4 दिवसीय प्रवास पर है। इस दौरान आज भागवत ने संघ के प्रदेश कार्यालय पर पहली पाली में उत्तराखंड के लोक संस्कृति साहित्यकार व लेखकों के साथ वार्ता की और दूसरी पाली में प्रमुख समाचार पत्रों ,न्यूज चैनलों के संपादकों के साथ बैठक की, डेढ़ घंटे तक चली बैठक में पहले 15 मिनट तक सरसंघचालक ने संघ के वारे में बताया संघ का मुख्य उद्देश्य क्या है इसकी स्थापना कैसे हुई कब हुई साथ ही संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के वारे में भी बताया गया।
दिन भर चली बैठक के बाद पश्चिमी क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह के द्वारा बताया गया कि सरसंघचालक ने प्रदेश के लोक कलाकार साहित्यकार और लेखक जो अपनी कलाओं के द्वारा समाज और राष्ट का नाम रोशन करने का काम कर रहे है अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे उनके द्वारा समाज को कैसे बढ़ाया जा सकता है इस पर चर्चा हुई, दूसरी पाली में मीडिया के साथ हुई वार्ता में कहा गया कि ऐसे अनेक विषय रहते है जिसमें बिना देखे कुछ भी चल जाता है। समाज को जोड़ने वाले संघ को समझ कर संघ के वारे में वास्तविकता को जानकर दिखाए और लिखे और अपनी कलम से समाज को दिशा देने का काम करें इन विषयो पर वार्ता हुई , शाम के समय संघ के शाखा लगाने वाले कार्यकर्ताओ के साथ बैठक हुई। साथ ही कल भी इसी तरह से शिक्षाविद्दो , महाविद्यालयों के कुलपतियों , और विद्यार्थियों के साथ बैठक की जाएगी वंही निवर्तमान मुख्यसचिव के साथ भी होगी बैठक उसमे भी समाज को कैसे आगे बढ़ाया जा सके इन्ही विषयो पर होगी चर्चा ,