
उत्तराखंडी विधायक बना रहे हैं हवा में किले,विधायक निधि खर्च करे बिना कर रहें है विकास
विधायक निधि बचा कर क्या करोगे विधायक जी,विकास तो कर लो
उत्तराखंड में यूं तो विकास को लेकर आए दिन होने वाली जनसभाओं में कई घोषणाएं और योजनाओं का शिलान्यास की रेलमपेल रहती है लेकिन इन घोषणाओं के बाद कितना काम होता है इसका खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है जिसमें पता चला है कि उत्तराखंड में विधायक निधि का अब तक केवल 12 फीसदी बजट ही खर्च हो पाया है।उसमें भी कमाल की बात तो ये है कि कुछ विधायक तो ऐसे है जो अपनी विधायक निधि का एक ढ़ेला भी खर्च नही कर पाए हैं।दरअसल आरटीआई के ज़रिए दिसंबर 2017 तक की विधायक निधि का ब्यौरा मांगा गया था।आरटीआई कार्यकर्ता नदीमउद्दीन ने विधायक निधि खर्च का ये पूरा ब्यौरा मांगा था जिसके बाद जो जानकारी निकलकर सामने आई वो हैरान करने वाली है।आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के विधायकों को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 195.25 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए थे लेकिन हैरानी की बात ये है उसमें से सिर्फ 23.29 करोड़ रूपए ही खर्च हो पाए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कई विधायक अपनी विधायक निधि का एक पैसा भी खर्च नही कर पाए हैं और तो और सरकार के मंत्री भी विधायक निधि खर्च करने में सबसे पीछे है।आरटीआई के इस खुलासे में ये बात भी निकल कर सामने आई है कि राज्य के छह विधायक ऐसे है जिन्होंने विधायक निधि के तहत एक भी काम स्वीकृत नही कराया है जबकि 15 विधायक ऐसे है जो कार्य स्वीकृत कराने के बाद भी राशि खर्च नही कर पाए हैं।विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे नामित विधायक जीआइजी मैन हैहै जिन्होंने निधि का 64फीसदी हिस्सा खर्च कर दिया है जबकि उनके बाद पुरोला के विधायक राजकुमार रहे हैं जिन्होंने 63 फीसदी राशि खर्च की है वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी विधायक निधि का 50 फीसदी हिस्सा खर्च कर दिया है।उधर सरकार पर निशाना साधने वाली कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश अपनी विधायक निधि का एक भी पैसा खर्च नही कर पाई हैं।अब ऐसे में सवाल आखिर यही है कि क्या सरकार का विकास सिर्फ हवा में हो रहा है क्योंकि धरातल पर क्या कुछ विकास हो रहा है इस जानकारी ने साफ कर दिया है।
विधायक निधि खर्च ना करने वाले विधायकों का ब्यौरा
शक्ति लाल शाह,मनोज रावत ,भरत सिंह चौधरी,करन माहरा,आदेश कुमार चौहान,धन सिंह,दिलीप कुमार रावत,राजकुमार ठुकराल,प्रेम सिंह राणा,राजेश शुक्ला,सौरभ बहुगुणा,दीवान सिंह बिष्ट,नवीन चंद्र दुम्का,संजीव आर्य,सुरेंद्र सिंह जीना,संजय गुप्ता ,ममता राकेश,हरीश सिंह धामी,रेखा आर्य,धन सिंह रावत,
इनका हाल भी कुछ अच्छा नही
डॉ हरक सिंह रावत14 फीसदी,सतपाल महाराज 10 फीसदी,मदन कौशिक 8 फीसदी,अरविंद पांडे 6 फीसदी,सुबोध उनियाल 6 फीसदी,यशपाल आर्य 5 फीसदी,प्रकाश पंत 1 फीसदी




