
देहरादून: विधायक नेगी प्रकरण में डीएनए सैम्पलिंग के लिए आज विधायक महेश नेगी ने कोर्ट आने से इनकार कर दिया है विधायक नेगी ने स्वयं को बीमार बताया है।मामले में अगली तारीख 11 जनवरी है।अब 11 जनवरी को डीएनए सेम्पलिंग प्रकरण पर विधायक मामले में सुनवाई होगी ।विधायक ने वकील के माध्यम से बताया ना आने का कारण।खुद को बताया बीमार। अब 11 जनवरी को पीड़िता की बेटी और विधायक दोनों को बुलाया गया है कोर्ट। कल सीजेएम कोर्ट ने दिए थे विधायक को डीएनए सैम्पलिंग के लिए उपस्थित होने के आदेश। सितम्बर में कोर्ट के आदेश से महिला की शिकायत पर हुआ था विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला विधायक को बताती है अपनी बेटी का जैविक पिता।
गौरतलब है कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट देहरादून ने दुष्कर्म के आरोपी महेश नेगी को डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के आदेश दिए थे। उन्हें आज देहरादून सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होना था। इसके लिए दून अस्पताल प्रबंधन को भी डीएनए सैंपल के लिए टीम भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। वर्तमान में इस मुकदमे की विवेचना महिला थाना श्रीनगर के द्वारा की जा रही है। अधिवक्ता बचाव पक्ष एसपी सिंह ने ये जानकारी दी है।




