उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी पढे महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी पढे महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 18 जुलाई से बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में 18 जुलाई को ज्यादा बारिश रहेगी। इस दौरान पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चंपावत , नैनीताल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 19 जुलाई से बारिश में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों में भारी से भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं दोनों के जिले शामिल हैं।

इस दौरान पौड़ी , उधमसिंहनगर , नैनीताल , चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही चमोली , पिथौरागढ़ में भी इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। 20 जुलाई को देहरादून और टिहरी में भी अच्छी खासी बारिश का सिलसिला दिखाई देगा। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा , कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here