
देहरादून:- प्रदेश में शराब के शोक रखने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। सरकार शराब के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी 15 फ़ीसदी तक हो सकती है। इससे शराब के रेट काफी अधिक बढ़ जाएंगे। इसमे खास बात यह है कि कैंटीन से मिलने वाली शराब पर भी इसका असर पड़ेगा। इसकी कीमतों में 10 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी । नई आबकारी नीति में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का जो प्रावधान किया गया है, उसके चलते शराब की कीमतों में यह बढ़ोतरी होगी। कैंटीन से मिलने वाली शराब पर सरकार 10 फ़ीसदी असेसमेंट फीस लगाने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में शराब की कीमतें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बराबर हो जाएंगी। आपको बता दें कि सोमवार को ही राज्य कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रदेश में ठेकों की ई नीलामी होगी। कोई भी चार के समूह में दुकानों के ठेके ले सकेगा। वहीं, बार की लाइसेंस फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।




