
एक दुःखद ख़बर हल्द्वानी से है जहा नैनीताल के पूर्व तहसीलदार स्व0 महेश लाल की बेटी रुचि की शादी धूमधाम से हो रही थी, ओर बरात दिल्ली से आई थी ।पर इस शादी की खुशियों पर न जाने किसी की नज़र लग गई कि शादी की खुशियां मातम मै बदल गई
बताया जा रहा है कि ,इस दौरान दुल्हन का ममेरा भाई आदर्श,और मौसेरा भाई आशीष समेत कुछ लोग बरात घर के गेट पर खड़े थे की ,तभी एक तेज रफ्तार कार पांच लोगों को रौदते हुए दीवार से जा टकराई
, ओर इस हादसे में एक मौत मौके पर हो गयी जबकि 2 लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा , ओर अभी 2 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल है
इस घटना के बाद सारी खुशियाँ मातम मे बदल गई है।और दोनों ही परिवार के लोग सदमे में है तो पुलिस अपनी कानूनी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।





