
त्रिवेंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खोलने की ढील को जारी रखा है। कल इस संबंध में सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए हैं।
लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक चीजें खरीदी जा सकेंगी।
वही अकेले रहने वाले बुजुर्ग और छात्र फ़ोन पर खाना मांगा सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही मुहैया हो सकेगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी किए हैं। जबकि, शहर में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें वही सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने के लिए होटल द्रोण का अधिग्रहण किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जो बुजुर्ग खाना बनाने में अक्षम है वह जिला अभिहित अधिकारी गणेश खंडवा को फोन कर अपने लिए खाना मंगा सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र जिनके जिनके पास खाना बनाने की सुविधा नहीं है वह भी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त पंत को फोन पर अपना खाना मंगा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को फ़ोन कर भी खाना मंगाया जा सकता है। जिन्हें पशुओं का चारा आदि चाहिए वह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस बी पांडे को फोन कर पशुओं का चारा आदि मंगा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि आई आर एस की तर्ज पर कोविड-19 रिस्पॉन्स टीम का भी गठन किया गया है। जिले में जो डॉ. वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे हैं उनके प्रवास के लिए होटल द्रोण का अधिग्रहण किया गया है होटल में वह सभी डॉ. रुक सकते हैं। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को निर्देशित किया गया है कि वह रोस्टर बार अपने कर्मचारियों को नियुक्त करें।
इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
जिला अभिहित अधिकारी- 94 12052143
अपर नगर आयुक्त नगर निगम- 941133 8683
पुलिस कंट्रोल रूम- 1352722100
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी- 9412108130
निर्बाध चलने वाली फैक्ट्रियों में सुरक्षा का इंतेजाम
आवश्यक वस्तु से संबंधित जिन फैक्ट्रियों का चलना अपरिहार्य है, उनके लिए डीएसपी लोग जीत सिंह को तैनात किया गया है कोई भी जिस किसी को सुरक्षा की आवश्यकता है या पास की जरूरत है वो इनके नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकता है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दे सकता है।
डीएसपी लोकजीत सिंह – 9756188600, 75348260 66
वेबसाइट पर भी ली जा सकती है जानकारी
जिस किसी व्यक्ति को घर पर खाना मंगाना है या फिर प्रशासन से किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी चाहिए वह जिला प्रशासन की वेबसाइट से भी जानकारी ले सकता है।