लोकसभा चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल आउट! अब प्लान बी के सहारे कोठियाल

देहरादून। आपको बता दे कि कर्नल अजय कोठियाल को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि वह पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा से टिकट ना मिलने के बाद निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। क्योंकि बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद इस तरह की अटकलें और ज्यादा तेज हो गई थी कि कर्नल पौड़ी में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने जा रहे हैं। हालांकि कर्नल ने कभी निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन सोशल मीडिया में ख़बर यही थी ।
कर्नल के चुनाव ना लड़ने पर अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है।
वही ख़बर ये भी है कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को या किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के व्यक्ति को कर्नल कोठियाल समर्थन नहीं करेंगे।

mostbet

अब ख़बर है कि कोठियाल आगामी पंचायत चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए है
वे अब साल 2022 में उत्तराखंड मे होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 20 सीटों पर नए लोगो को चुनाव लडवायेगे, अपने विजन को लेकर अब विधानसभा चुनाव ओर पंचायत चुनावों के माध्यम से जनता के बीच में जाने का काम करेंगे चाहे वह पलायन हो या रोजगार से जुड़ा हुआ हो।

कर्नल कोठियाल के चुनाव में ना लड़ने के बाद पौड़ी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हालांकि अभी कर्नल कोठियाल किसी भी दल को समर्थन देने से इंकार कर रहे हैं लेकिन यदि उन्होंने मतदान से पहले किसी दल को समर्थन दे दिया तो पौड़ी की सियासी तस्वीर बदल सकती है। क्योंकि राजनीति मे सब जायज़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here