
हल्द्वानी
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट ,
एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा लाइफ में मारा छापा ,
3 युवतियों सहित 5 युवक गिरफ्तार ,
पुलिस ने संचालक और मैनेजर को भी किया गिरफ्तार ,
व्हाट्सएप्प में फ़ोटो भेजकर होती थी लड़कियों की बुकिंग ,
पकड़ी गई युवतियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली ,
पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले है ,
पुलिस ने मोबाइल सहित आपत्तिजनक सामान भी किया बरामद ,
स्पा सेंटर किया गया सील।
हल्द्वानी से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां फिर से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा लाइफ में छापेमारी अभियान चलाया जहां तीन युवतियों सहित पांच युवक को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने देह व्यापार को लेकर संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था कस्टमर को व्हाट्सएप में फोटो भेज कर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली है साथ ही पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्रा और सीओ भी पहुंच चुके हैं। इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुलिस लगातार स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान न सिर्फ अनियमितताएं पकड़ी है बल्कि पहले भी देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है। एक बार फिर एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने अपनी इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है





