उत्तराखंड मै पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली दुःखद तो विवाद के चलते ऑटो चालक ने की आत्महत्या दुःखद

भगवान सिंह की रिपोर्ट

उत्तराखंड मै पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली दुःखद तो विवाद के चलते ऑटो चालक ने की आत्महत्या दुःखद

आपको बता दे की पौड़ी जिले के श्रीनगर के भक्तियाना मौहल्ले में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिर आनन फानन में उन्हें बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई दुःखद वही बताया जा रहा है कि मृतक हरीश चंद्र मैठाणी पुत्र बाचस्पति मैठाणी निवासी मक्कू मठ ऊखीमठ श्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहता था। वह गढ़वाल विवि में गॉर्ड की नौकरी करता था। उन्होंने खुद को पेट में गोली मारी थी। फिलहाल उनकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

जहां पूरा देष आज विजयी दिवस मना रहा है तो वही आज श्रीनगर में एक पूर्व सैनिक ने अपने को गोली मारने की घटना से श्रीनगर में सनसनी फेल गयी। पूरा मामला श्रीनगर गढ़वाल में स्थित भक्तियाना के शक्तिबिहार का है जहां एक 40 वर्षिय पूर्व सेनिक हरीष मैठाणी ने अपने को दोपहर में अचानक लाईसेन्सी डबल बेरल बन्दुक से गोली मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गन की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल में पहंुचे जहां पूर्व सेनिक मृत पाया गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही सेनिक के शव को कब्जे में कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व सेनिक रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है यह फोज की नोकरी से सेवानृवित होने के बाद गढ़वाल विष्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी में कार्यरत था जो विगत 10 दिनो से भक्तियाना में कराये के मकान में निवास कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है उक्त सूचना मृतक सेनिक के परिवार वालो को दे दी गयी है।

दूसरी तरफ कोटद्वार में ऑटो चालक संजय आर्य जिनकी उम्र 30 साल थी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ख़बर है कि अभी सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने सुबह करीब छह बजे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक तीन दिन पहले पत्नी को डाडा मंडी उसके मायके छोड़कर आया था। ख़बर है कि मृतक अपनी शादी के खुश नहीं था। उसने घरवालों के दबाव में यह शादी की थी। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण उसने अपनी जान दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here