Friday, May 3, 2024
Homeउत्तराखंडकेरला की महिला के साथ उत्तराखंड मे दुष्कर्म ,लव जिहाद से जुड़ा...

केरला की महिला के साथ उत्तराखंड मे दुष्कर्म ,लव जिहाद से जुड़ा है मामला !

देवभूमि मे लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है आपको बता दे कि एक और मामला सामने आया है। खबर है कि रूडकी में केरल की एक विधवा महिला को बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया जाता रहा और फिर उसके बाद उसको धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। लेकिन किसी तरह महिला ने आरोपी से अपनी जान बचाई और पुलिस की पास पहुंची।
उत्तराखंण्ड पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केरल के त्रिशूर जिले की महिला की मंगलौर निवासी फिरोज से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिरोज ने महिला को शादी का झांसा देकर फिर रुड़की बुलाया।

महिला ने जो पुलिस के पास तहरीर दी उसमे में बताया गया है कि उसके इंकार करने पर युवक ने होटल में ही उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने महिला को दोबारा झांसा देकर केरल जाकर उससे शादी की बात कही। फिरोज महिला को लेकर दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया, लेकिन ट्रेन के चलते ही नीचे उतर गया।
ओर फिरोज को उतरता देख महिला भी ट्रेन से कूद गई। इसके बाद वह दोबारा महिला को होटल ले आया और बंधक बनाकर रखा। इस बीच युवक ने अपने परिचितों को भी बुला लिया और महिला पर पैसे लेकर फैसला करने का दबाव लगातर बनाया।

आरोप है कि महिला ने शादी करने की बात कही तो उसपर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इस बीच मौका पाकर महिला होटल से निकलकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
इसके बाद पुलिस ने फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस ने फिरोज की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रविवार को पीड़िता केरल की महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जांच कराई। जहां पता चला कि महिला के दिल में तीन छेद हैं। ख़बर है कि महिला के बयान दर्ज कर उसे केरला वापिस भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments