
उत्तराखंड : देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने फिर किया हल्ला बोल

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने पुन: आंदोलन शुरू कर दिया है
बता दे कि केदारनाथ में उपवास रखकर तीर्थपुरोहितों से सरकार से बोर्ड भंग करने की मांग की। साथ ही जल्द मांगपूर्ति न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बीते वर्ष बोर्ड गठन से पहले से वे आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है।

स्थिति यह है कि बोर्ड को भंग करने के बाद उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा व मंदिरों पर कब्जा करने की रणनीति तैयार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों को बिना विश्वास में लेकर सरकार द्वारा पहले बोर्ड का गठन किया गया और अब उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
कहा कि तीरथ सिंह सरकार ने बोर्ड को भंग करने की बात कही थी, लेकिन लगभग ढाई माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एकजुट होकर बोर्ड का विरोध करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंकुर शुक्ला, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, संतोष त्रिवेदी आदि मौजूद थे।





