उत्तराखण्ड के इन 35 स्थानों पर होगा ऑनलाइन प्रसारण, देवालयों में पूजा अर्चना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता , जब पीएम मोदी होगे केदारनाथ

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: 35 स्थानों पर होगा ऑनलाइन प्रसारण, देवालयों में पूजा अर्चना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

 

mostbet

उत्तराखंड भाजपा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में पांच नवंबर को होने वाले मेगा शो की तैयारी कर ली है। प्रदेश के 35 शिवालयों के परिसरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण होगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सरकार के मंत्रियों को भी दायित्व दिया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करा दिया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, संगठन स्तर पर 35 देवालयों व मंदिरों में मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी व्यवस्था देखेंगे। कार्यकर्ता देवालयों में पूजा-अर्चना करेंगे और केदारनाथ में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम सुनेंगे। 

इन 35 देवालयों व मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण

गंगोत्री, यमुनोत्री, काशी विश्वनाथ, बदरीनाथ, गोपीनाथ, कालेश्वर, ज्योर्तिमठ, केदारनाथ, सुरकंडा देवी, कुंजापुरी, चंद्रबदनी, मासु देवता, टपकेश्वर महादेव, डाट काली, चंडी देवी, मंसा देवीस, दक्षेश्वर महादेव, हरकी पौड़ी, नील कंठ महादेव, कालेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, क्यू कालेश्वर, कामाख्याल, बागनाथ, बैजनाथ, गोलू देवता चितई, शिवालय बालीगढ़ सल्ला भाटकोट, जागेश्वर, रिश्केश्वर महादेव, बालेश्वर, नैनादेवी, कैंची धाम, मुक्तेश्वर, बाला सुंदरी, चैती देवी मोटेश्वर महादेव।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को केदारनाथ पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया था और उन्होंने अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री केदारनाथ में एक जनसभा भी करेंगे। इनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धाम पहुंचे श्रद्धालु शामिल रहेंगे। 

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। केदारनाथ यात्रा पर जाने से पहले सभी गणमान्य अतिथियों व उच्चाधिकारियों ने अपनी कोविड जांच करानी शुरू कर दी है।

केदारनाथ में पीएम ने आदि गुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल व प्रतिमा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरस्वती घाट और आस्थापथ का निर्माण हो गया है।

पीएम का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी बनाने का विजन 

केदारनाथ से लौटने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। 

400 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे 

उन्होंने कहा कि आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री 400 करोड़ रुपये की लागत से हुए निर्माणों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

केदारनाथ से जुड़ेंगे ज्योतिर्लिंग और जन्मस्थली 

सीएम ने कहा कि पीएम आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। केदारनाथ से पूरा देश जुड़ेगा।
ज्योतिर्लिंग और शंकराचार्य की जन्मस्थली के साथ उत्तराखंड के तीन दर्जन से अधिक शिवालयों व देवालयों में पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण होगा। 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here