इन कश्मीरी छात्रों की हरकत सुनकर खौल जाएगा आपका भी खून
व्हाट्सअप मैसेज देहरादून में कोहराम, त्रिवेन्द्र सरकार सख्त, कड़ी कार्रवाई के संकेत
देहरादून। कश्मीरी छात्रों ने पुलवामा हमले के बाद लिखा कुछ ऐसा कि पढ़कर खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून। जहां एक ओर पूरे देश में पुलवामा आतंकी हमले के बाद शोक और गुस्सा है। इसी बीच देहरादून के एक संस्थान में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र कैशर राशिद को उसके द्वारा भेजे गए व्हाट्सअप मैसेज के लिए संस्थान से निलंबित कर दिया गया है। संस्थान के बाहर प्रदर्शन को दौर शुरू हो चुका है। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उक्त पोस्ट करने वाले छात्र पर विधिक कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्र राज्य से बाहर है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
कैशर राशिद के मैसेज के बाद राजधानी देहरादून में कोहराम मच गया है। गुरुवार को पुलवामा हमले के बाद कैशर ने यह मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल किया था। मामला बढ़ता देख कैशर राशिद ने अपने मैसेज को लेकर सोशल मीडिया पर माफी मांगी। जिसके बाद कैशर राशिद को संस्थान ने निलंबित कर दिया।
वहीं देहरादून में ही पढ़ रहे एक और कश्मीरी छात्र सयैद मुसैल ने फेसबुक पर भारतीय सेना के लिए शर्मनाक टिप्पणी की है। इस छात्र को भी संस्थान से निलंबित कर दिया गया है। सयैद मुसैल के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।