
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुछ ही दिनों में अपनी कार्यशैली के बदौलत आम से लेकर अपनी अलग ही पहचान बना ली है। जनहित के निर्णयों पर जिस तरह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फैसले ले रहे हैं उससे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अफसरशाही में जहां कड़क औऱ तेजतर्रार मुख्यमंत्री को लेकर दहशत है वहीं आम जनता की सौम्य, सरल, साफ छवि के मुख्यमंत्री से उमीदें लगातार बढ़ रही हैं। उनमे से कुछ वरिष्ठ पत्रकार साथी भी हैं। जो कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सकारात्मक सोच के साथ और नये उत्तराखंड के निर्माण के विजन को लेकर काम कर रहे हैं। हाल में ही वरिष्ठ पत्रकार मनोज ईष्टवाल औऱ पंकज पँवार जी ने उत्तराखंड की न्यूज़ पोर्टल्स के संपादकों की जायज मागों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उनका महत्वपूर्ण बिदुओं पर ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुछ ही घण्टों में इस पर निर्णय कर न्यूज़ पोर्टल्स के पत्रकारों को बड़ी राहत दी है।
जिसके बाद आज कई न्यूज़ पोर्टल्स के संपादकों ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज ईष्टवाल औऱ पंकज पँवार का धन्यवाद किया। तो वहीं मनोज ईष्टवाल औऱ पंकज पँवार ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस दौरान दर्जनभर पत्रकार भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा विगत दिन सूचना महानिदेशालय को निर्देश देकर प्रदेश भर के न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा जमा होने होने वाली जमानत राशि रुपये 25 हजार से घटाकर रुपये 10 हजार व निविदा की अंतिम तिथि 19 मार्च से 23 मार्च किया गया है। यह फैसला प्रदेश भर के पत्रकारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला है।
आज सभी पत्रकारों ने उपरोक्त फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
पत्रकारों ने इस मौके पर भाजपा युवा नेता विश्वास डोभाल का भी आभार जताया। विश्वास डोभाल के विशेष प्रयासों से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान जल्द हो पाया। विश्वास डोभाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और न्यूज़ पोर्टल पत्रकारों के बीच सेतु का काम किया। विश्वास डोभाल ने कहा वह हमेशा पत्रकारों के साथ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत रहते हैं। मुख्यमंत्री पत्रकार हितों को लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहे हैं।





