
नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ठगने का आरोप लगाते हुए क्लेमेंटाउन स्थित एक युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है …
जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को रामपुर से गिरफ्तार किया आपको बता दें कि एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ठगे गए थे। पीड़ित लड़की मनीषा ने 8 महीने पहले अपने दोस्त के माध्यम से एमए खान नामक व्यक्ति से मिली जिसने अपने आप को राष्ट्रीय पार्टी का मेंबर बताते हुए अपने मोबाईल में बड़े नेताओं के फोटो दिखाए और नेताओं से अपनी बातचीत भी सुनाई .. बस फिर क्या पीड़िता झांसे में आई और एम्स ऋषिकेश में सरकारी नौकरी लगाने के लालच में 80 हजार रूपए दे डाले …. जब नौकरी न मिली तो पीड़िता ने पैंसे वापस मांगे तब पीड़िता को आरोपी ने अपशब्दों के साथ डरा धमका कर जान से मारने की धमकी तक दी। जिसके बाद सहसपुर में मामला दर्ज किया गया था और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके चलते युवक एमए खान को रामपुर से गिरफ्तार किया गया था। जो टिहरी का रहने वाला है और राष्ट्रीय पार्टी से 10 सालों से जुड़ा है । गिरफ्तारी के बाद युवक ने बताया कि वो अबतक 7 लोगों के साथ इसी प्रकार ठगी कर चुका है। लिहाजा आप रहें सावधान ऐसे कई खान अभी सलाखों के बाहर घूम रहे हैं आपको लूटने के लिए।





