
अपने उत्तराखंड को एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की होगी जरूरत, टास्क फोर्स का हुवा गठन
हमारे उत्तराखंड की आबादी के हिसाब से अपने उत्तराखंड को लगभग एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की मांग रहेगी।
ओर पहले चरण में केंद्र से वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर पहली प्राथमिकता कोरोना वारियर्स की रहेगी।
आपको बता दे कि
वैक्सीन के वितरण और कोल्ड चेन प्रबंधन के लिए सरकार ने राज्य, जिला और ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर लिया है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कोरोना वैक्सीन के वितरण और प्रबंधन के लिए टास्क फोर्स गठित करने के आदेश जारी किए हैं। टास्क फोर्स की निगरानी में टीके के रखरखाव, वितरण व कोल्ड चेन की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को पत्र भेज कर कोविड महामारी से जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स का डाटा मांगा है।
जिसमें प्रत्येक हेल्थ वर्कर, अन्य कोरोना वारियर्स का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर पोर्टल पर देना होगा। पहले चरण में कोरोना वारियर्स का डाटा तैयार होने के बाद केंद्र को भेजा जाएगा। अगले साल तक कोरोना का टीका मिलने की उम्मीद है।
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स
कोरोना वैक्सीन के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।
जबकि स्वास्थ्य महानिदेशक सदस्य सचिव होंगे। इसमें सचिव वित्त, स्वास्थ्य, गृह, महिला एवं बाल विकास, आयुष, शहरी विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, विद्यालयी शिक्षा, एनएचएम मिशन निदेशक, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ, यूएनडीपी के प्रोजेक्ट अफसर, आईएमए अध्यक्ष, आईएपी अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स
जिलाधिकारी जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी सदस्य और टीकाकरण में काम रही गैर सरकारी संस्थाएं विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी।
ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स
एसडीएम ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सदस्य सचिव, डीएसपी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सदस्य और गैर सरकारी संस्थाओं से विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
महत्वपूर्ण बात वैक्सीन के लिए पहली प्राथमिकता
कोविड महामारी से जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स को सबसे पहले वैक्सीन लगाने की प्राथमिकता रहेगी। जिसमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, पर्यावरण मित्र (सफाई कर्मी) के अलावा बच्चों, बुर्जुगों, गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने की प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद वैक्सीन उपलब्धता बढ़ने से दूसरे चरण में अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।








