मां  बूंगी देवी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बूंगी महोत्सव

  1. मां  बूंगी देवी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बूंगी महोत्सवJ..

प्रखंड नैनीडांडा के हल्दूखाल के निकट अवस्थित बूंगी देवी मंदिर का तृतीय महोत्सव दिनांक 15/04/2019से 16/04/2019को हर्षोल्लास से राजकीय इन्टर कालेज हल्दूखाल में मनाया जायेगा।इस। अवसर पर श्री हंस फाउंडेशन के संस्थापक हृदय सम्राट श्री भोले ज़ी महाराज एवं करुणामयी माता मंगला जी होंगे।

mostbet

 

समिति के सचिव हर्षवर्धनसिंह नेगी ने बताया कि सांस्कृतिक जागरण/भजन संध्या प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी प्रस्तुति देंगे। उक्तावसर पर श्री हंस फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्ररोग चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि मां बूंगी देवी का ऐतिहासिक महात्म्य है जिस हेतु दूर दूर से भारत अपनी मन्नतें लेकर मां के दरबार आते हैं। यहां से मंदिर के गर्भगृह से एक सुरंग सीधे नीचे मंदाल नदी तक जाती है। यह भी किंवदंति है कि बूंगी देवी,बंजा देवी व नैणी देवी तीन बहनें हैं इनके द्वारा एक दूसरे को दिये वचनस्वरूप बंजा देवी को बांज का पेड़,नैणी देवी को अधकटे मछलियां दी हैं जो आज भी देखी जा सकती हैं.।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here