
उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद चीन सीमा क्षेत्र में शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, श्रदालुओं का उमड़ रहा है सैलाब।
आपको बता दे की नीती घाटी स्थित बाबा बर्फानी के नाम से प्रसिद्ध टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर विशेष फोकस हमारे अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत का था ओर आज पिछले सोमबार से ही जनप्रतिनिधियों ने यात्रा शुरू कर दी। पहले सोमवार को जनप्रतिनिधियों और महादेव समिति ने जोशीमठ से टिम्मरसैंण महादेव मंदिर में जाकर यात्रा की शुरुआत की। वही यात्रा समिति से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से निवेदन किया कि वे चारधाम यात्रा के तर्ज़ पर ही इस यात्रा पर ध्यान दे।
आपको बता दें कि अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने इस साल से पहली बार टिम्मरसैंण महादेव की शीतकालीन यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया था। भारी बर्फबारी के कारण यात्रा की तिथियों में बदलाव होता रहा। जिला प्रशासन ने फरवरी माह में यात्रा का शेड्यूल तैयार कर 22 फरवरी से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया।
इसके लिए अधिकारियों की टीम भी नीती घाटी के निरीक्षण के लिए भेजी गई, लेकिन घाटी में अत्यधिक बर्फबारी होने से यात्रा को टालना पड़ा था।
इसके बाद 18 मार्च से यात्रा संचालित करने की योजना बनाई गई, लेकिन दस मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से यात्रा फिर टाल दी गई। अब चुनाव निपटाने के बाद जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुवा । ऐसे मे जिला प्रशासन का सहयोग हमको मिले ये माग टिम्मरसैंण महादेव समिति की ओर से कही बार की गई ।फिलहाल बाबा के जयकारों के साथ सोमवार को बाबा बर्फानी की यात्रा का शुभारंभ हो चुका है।

ओर इस यात्रा में नीती घाटी के कई ग्रामीणों भाग ले रहे है इस मौके पर जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, हरीश भंडारी, प्रकाश रावत और लक्ष्मण फरकिया के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे।
वही आपको बता दे कि टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। ये आरोप
शैलेंद्र पंवार ने लगाया जो वर्तमान मे अध्यक्ष, नगर पालिका जोशीमठ, चमोली।






