उत्तराखंडी संस्कृति को नए अंदाज में प्रस्तुत करता हुआ जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में  राकेश महर, समीक्षा अधिकारी एवं प्रचार सचिव, सचिवालय संघ द्वारा लिखा व अभिनय किये गये भजन गीत को मा0 मुख्यमंत्री  के कर कमलों से you tube चैनल पर लांच किया गया, इसमे बाल कलाकार के रूप मे टीमो भी उपस्थित रहे


 

सचिवालय संघ के तत्वाधान मे आज दिनांक 29.08.2021 को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय, उत्तराखंडी संस्कृति को नए अंदाज में प्रस्तुत करता हुआ जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में  राकेश महर, समीक्षा अधिकारी एवं प्रचार सचिव, सचिवालय संघ द्वारा लिखा व अभिनय किये गये भजन गीत को मा0 मुख्यमंत्री  के कर कमलों से you tube चैनल पर लांच किया गया।।

उक्त गीत के स्वरो को राकेश महर समीक्षा अधिकारी एवम् पर्यटन विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत श्रीमती वंदना असवाल द्वारा सुरबद्ध किया गया है, जिसमें युवाओ के सरताज *रूहान भारद्वाज* द्वारा music दिया गया है तथा निर्देशन मोहित सिलवाल ने किया है। गीत को नये परिधानो मे उत्तराखण्ड के पहनावे के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो कि ब्रजभूमि एवम् उत्तराखण्ड की संस्कृति को जोड़ने का कार्य करती है।

इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी एवं महासचिव विमल जोशी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ इस गीत के कलाकार के रूप मे श्री किरन सिंह, रूहान भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज मौजूद रहे। आज लांच किये गये गीत हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाए देते हुए गीत संगीत फिल्मांकन की सराहना की गई, तथा आगे भी अपनी संस्कृति, उत्तराखण्ड की संस्कृति एवम् धर्म/पर्यटन पर आधारित गीतों को बनाए जाने हेतु जोर दिया गया, सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा गीत के लिए समस्त टीम को शुभकामनाए ज्ञापित करते हुए पूरी टीम को बधाइयां प्रदान की गई।।इसमे बाल कलाकार के रूप मे टीम भी उपस्थित रहे

दीपक जोशी अध्यक्ष सचिवालय संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here