उत्तराखंड :देहरादून में आईटीबीपी के जवान की करंट लगने से मौत घर पर मचा कोहराम गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया


उत्तराखंड :देहरादून में आईटीबीपी के जवान की करंट लगने से मौत घर पर मचा कोहराम गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया


दुःखद ख़बर

बता दे कि आईटीबीपी 23 वीं बटालियन देहरादून में तैनात जवान की करंट लगने से मौत हो गयी दुःखद

वही आज जवान का पार्थिव शरीर खटीमा पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
जवान के घर पर एकत्रित गांव के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद जवान का बनबसा शारदा घाट में अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
बता दे कि बिचपुरी निवासी वीरेंद्र चंद उर्फ अनिल (31) पुत्र रमेश चंद देउपा 23 वीं बटालियन आईटीबीपी देहरादून में तैनात थे।

उनको 23 जुलाई को पीटी के दौरान घास काटते समय उन्हें अचानक करंट लग गया।

जिसके बाद जवान को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस सूचना पर जवान के परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए देहरादून पहुंचे। शनिवार सुबह सेना के सूबेदार रामलाल और महेंद्र सिंह समेत 14 जवान शव को लेकर घर पहुंचे।
गांव में शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सेना के अधिकारियों ने पार्थिक शरीर पर तिरंगा चढ़ाकर उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार बनबसा शारदा घाट पर किया गया।
जहां जवान की चिता को मुखाग्नि उसके पिता ने दी। देहरादून से आए आईटीबीपी के जवानों ने वीरेंद्र चंद को अंतिम सलामी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here