
रिपोर्ट भगवान सिंह
आपको बता दे कि चमोली जिले का एक और जवान सुरजीत सिंह राणा शहीद हो गए है
शहीद सुरजीत राणा पुत्र स्व0 प्रेम सिंह राणा चमोली के सियूण गांव का रहने वाला था, जो 10वी गढ़वाल में सेवारत थे। रजौरी में अभियान के दौरान माईन ब्लास्ट की चपेट में आने से ये शहीद हो गए। जब से इनके शहीद होंने की खबर मिली है इनका पूरा परिवार बेसुद्ध पड़ा हुआ है, किसी को भी विश्वास नही हो रहा है, पूरा गॉंव शोक में डूबा है। एक साल पहले सुरजीत की पत्नी का भी देहांत हो चुका था। उनके कोई बच्चे नही हैं।।
शहीद
सुरजीत की चार बहिन हैं, सुरजीत उनमें सबसे छोटा था। बहुत ही कर्मठ व बहादुर था। सुरजीत का बड़ा भाई महाबीर सिंह घर मे ही रहता है, सुरजीत के पिता का देहांत लगभग 22 साल पहले हो गया था, जैसे तैसे अपनी पढ़ाई कर , सेना में भर्ती हो गया, अभी घर सम्भल ही था कि बहादुर भाई शहीद हो गया।






