
राज्य सरकार सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए आये दिन अपने स्तर से प्रयास कर रही पर उनके प्रयास पर कभी नाकाबिल लोग पानी फेर देते है तो कभी शराबी तो कभी मनमौजी अफसर आपको बता दे कि राज्य के पहाड़ी इलाके मे लगातार मौसम की मार ओर अधिक बरसात की वजह से जहा गाँव गाँव के लोगो की नुकसान हुवा है तो वही सड़के ओर पुल टूटने से सरकार को भी ओर इसी बीच जब दर्दनाक सड़क हादसों मे अभी हाल ही मे 65 से अधिक लोगो की मौत जब हो जाये तो इस बरसात मे सरकार के पसीने छूटने जायज है पर परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। क्योकि अगर सबक लिया होता तो हल्द्वानी से टनकपुर जा रही बस हादसे का शिकार न होती? बताया जा रहा है कि जानकारी अनुसार बस चालक नशे मे था 
दुसरो को सुरक्षित यात्रा कराने वाले चालक नशे में होंगे तो क्या होगा इन चालको के भरोसे यात्रियों की जान और लाखों रूपये कीमत की बस है उसका इस तरह शराब के नशे में बस चलाना कई सवाल खड़ा करते है? अगर यही हाल रहा तो कुछ समय बाद लोग उत्तराखंड रोडवेज की बसों की तरफ देखेगे भी नही सफ़र तो दूर की बात
आपको बता दे कि एक बड़ा हादसा ओर लोगो की जान भगवान केदारनाथ की किरपा से बच गई
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में उस समय कई यात्रियों की जान अटक गई, जब एक नशे में धुत चालक ने उफनते नाले में बस को उतरा दिया। सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे हल्द्वानी चोरगलिया के बीच उफान पर आए बरसाती असनी नाले में 28 सीटर बस बहने लगी। बताया गया कि रोडवेज की एक बस हल्द्वानी से टनकपुर जा रही थी। बस यात्रियों से भरी हुई थी। रास्ते में चोरगलिया के बीच बरसाती असनी नाला उफान पर था। पुलिस और लोगों के मना करने के बावजूद चालक ने बस को बरसाती नाले में उतरा दी। 
ओर देखते ही देखते ये बस तेज बहाव में बहने लगी। तो नाले के किनारे सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद बस नाले में बह गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक असनी नाले में भारी बारिश के बाद नाला एकाएक उफान पर आ गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।




